फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Laborer dies after being hit by truck laden with cardboard

Kushinagar News: गत्ता लदे ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 18 Nov 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by truck laden with cardboard
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव के समीप रविवार की सुबह गत्ता लदे ट्रक की चपेट में आने से शौच करने गए मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव निवासी प्रेम यादव (48) सुबह गांव के बगल नौरंगिया-पकड़ियार मार्ग की पटरी पर शौच के लिए गए थे, जहां पर गत्ता लदे ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई और नौरंगिया-पकड़ियार मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने सड़क से भीड़ को हटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed