{"_id":"60296ed68ebc3ee95b11f7bf","slug":"kushinagar-will-be-equipped-kushinagar-news-gkp384764045","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुंबिनी की तर्ज पर कुशीनगर होगा सुसज्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुंबिनी की तर्ज पर कुशीनगर होगा सुसज्जित
विज्ञापन
कुशीनगर में पर्यटन विकास को लेकर तहसील सभागार में बैठक करते डीएम एस. राजलिंगम व ज्वाइंट मजिस्ट्र?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुंबिनी की तर्ज पर कुशीनगर होगा सुसज्जित
कसया (कुशीनगर)। पर्यटन नगरी कुशीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए रविवार को कसया तहसील सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम एस. राजलिंगम ने की। नगर के बुद्धिजीवियों और बौद्ध भिक्षुओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कुशीनगर को लुंबिनी की तर्ज पर विकसित करने पर चर्चा हुई।
बैठक में कुशीनगर को लुंबिनी की तर्ज पर सुसज्जित करने, अहमदाबाद के कांकरिया तालाब जैसी सुविधाओं के समान एक तालाब विकसित करने, रामाभार स्तूप से देवरिया रोड तक बेंच लगाने, अज्ञेय संस्थान की भूमि पर पुस्तकालय की स्थापना करने, तीन टूरिस्ट इंफार्मेशन सेंटर, एक मुख्य गेट, दूसरा महापरिनिर्वाण मंदिर और तीसरा रामाभार स्तूप के पास बनवाने, विपश्यना केंद्र के अंदर दो तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए चले रहे कार्य को पूर्ण कराने, स्ट्रीट वेंडर के लिए फैब्रिकेटेड दुकानों का प्रबंध करने, नो वेडिंग जोन बनाने और कुशीनगर बाजार को विकसित करने पर चर्चा हुई। इसी तरह एक जिला एक उत्पाद के लिए कुछ दुकानें आरक्षित करने, हिरण्यवती नदी में सीवर के जल को ट्रीटमेंट प्लांट से साफ कर प्रवाहित करने, हिरण्यवती नदी पर रस्सी का झूला लगाने, निशुल्क शौचालय के प्रबंध के अलावा पावानगर, छठियांव में ध्यान साधना केंद्र निर्माण व उस्मानपुर को विकसित करने, एक गेस्ट हाउस निर्माण, बुद्धा घाट पर नेशनल फ्लैग लगाने, गंगा आरती की तर्ज पर हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर निर्माण कराने आदि पर चर्चा की गई।
बैठक में शामिल डॉ. अनिल सिन्हा, सुमित त्रिपाठी, अविनाश चंद्र त्रिपाठी, सभासद रामअधार यादव, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने कुशीनगर के चतुर्दिक विकास के लिए सुझाव दिए। इस पर डीएम की तरफ से भी सहमति जताई गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से चल रहे कार्यों के अलावा भविष्य की परियोजनाओं से संबंधित स्थलों का प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर भी दिया गया जोर
बैठक में कुशीनगर की साफ-सफाई, शौचालय, यूरीनल, संचालित दुकानों में एकरूपता लाने, फैब्रिकेटेड दुकानें आवंटित करने, बुद्धा घाट पर टिनशेड की ऊंचाई बढ़ाने, चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण, हिरण्यवती नदी में, बुद्धा घाट के दूसरी तरफ भी सीढ़ी बनाने, महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से फास्ट फूड की दुकानें प्रमोट करने, कुकुत्था हेरीटेज वॉक के लिए पाथवे निर्माण, बुद्धा स्टैच्यू मेकिंग ट्रेनिंग, भिखारी प्रथा पर रोक लगाने, टूरिस्ट पुलिस की कार्यप्रणाली, एक निश्चित पैकेज पर कुशीनगर भ्रमण कराने के लिए वाहन की सुविधा, वाटर पार्क, टॉय ट्रेन की सुविधा, रंग-बिरंगी लाइट, बर्ड वाचिंग जैसे महत्वपूर्ण विकास के कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए जोर दिया गया।