फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar well incident 13 women died in wedding ceremony pm modi and cm yogi condolences

Kushinagar Incident: पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

Thu, 17 Feb 2022 03:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 03:33 PM IST
सार

कुशीनगर हादसे को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दुख प्रकट किया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
kushinagar well incident 13 women died in wedding ceremony pm modi and cm yogi condolences
Kushinagar Incident: कुशीनगर हादसे पर पीएम और सीएम ने जताया दुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में एक शादी के कार्यक्रम के दौरान बुधवार देर रात हुए हादसे में अबतक 13 लोगों की मौत हो गई है। रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से हादसा हुआ। मरने वालों में महिलाएं, किशोरी और बच्चियां शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।'
विज्ञापन



इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में मातम छा गया। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस आई और आसपास के लोगों के साथ मिलकर सबको कुएं निकाला। गांव से जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा रहा। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।


मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजे का एलान
हादसे को लेकर डीएम राजलिंगम ने कहा कि नेबुआ नौरंगिया में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। रेस्क्यू आपरेशन में जिनकी भी लापरवाही समाने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed