फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar was chosen by the fraudsters as it is an international location. Deepak Thapa was the mastermind.

Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय जगह होने के नाते जालसाजों ने चुना था कुशीनगर..मास्टरमाइंड था दीपक थापा

Mon, 01 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar was chosen by the fraudsters as it is an international location. Deepak Thapa was the mastermind.
- रोजगार, प्रशिक्षण का लालच देकर टुकड़ों में बुलाकर नेपाली युवक-युवतियों को जालसाजों ने ठगा
विज्ञापन

-कूटरचित आधार कार्ड बनाकर करते थे भारत के सिमकार्ड का इस्तेमाल, लोकल में दीपक की थी पैठ
- नामी कंपनी का फर्जी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र देते थे, एक कुशीनगर और नौ नेपाल के हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। नेपाल के युवक और युवतियों को रोजगार और प्रशिक्षण का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना दीपक थापा है। वह जनवरी से पहले से ही कसया नगर में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। अंतरराष्ट्रीय जगह होने के कारण ठगी का ठिकाना कुशीनगर को चुना, ताकि झांसे में आसानी से नेपाली नागरिक आ सकें, क्योंकि शांति का संदेश देने वाली बुद्ध स्थली की छाप देश-विदेश तक गूंजती है। अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद कसया कस्बे के लोग भी सकते में आ गए हैं।
कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के सपहा मार्ग स्थित विंस पायर वर्ल्ड कंपनी में जनवरी माह से बड़ी संख्या में नेपाली युवक-युवतियां को रखकर प्रशिक्षण जालसाज दे रहे थे। कस्बे के करीब दस किराए के मकान में अलग-अलग स्थानों पर रखा गया था। पांच माह के अंदर दो बार इनके किराए के मकान बदले गए थे। घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा था। ये बातें पुलिस की पूछताछ में कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए जालसाजों ने बताया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड दीपक थापा पुत्र भीम बहादुर थापा निवासी हेटौडा थाना हेटौडा जनपद भगवानपुर प्रदेश तीन नेपाल ने बताया कि सोनौली के रास्ते युवक-युवतियों को टुकड़ों में बुलाया गया था। कुशीनगर के अंतर्राष्ट्रीय जगह होने के कारण किसी को बहुत बताना नहीं पड़ता था। पहले से प्रशिक्षण लेने वाले युवकों को बेहतर भविष्य दिखाकर उनके माध्यम से युवक, युवतियों को बुलाकर उनसे ठगी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के सरगना ने बताया कि कूटरचित आधारकार्ड बनाकर भारत के सिमकार्ड का इस्तेमाल करते थे और अन्य जरूरी दस्तावेज भी तैयार करा रखे थे। इससे नेपाली नागरिकों को विश्वास भी हो जा रहा था। सरगना दीपक का कसया कस्बे के अधिकांश लोगों से मिलना-जुलना था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में मिलने के लिए कस्बे के कई लोग पहुंचे थे, लेकिन सच्चाई जानने के बाद सभी के होश उड़ गए। जेल भेजे गए जालसाजों में नौ आरोपी नेपाल जबकि एक आरोपी कुशीनगर के रहने वाला है।

----------
अचानक कस्बे में बढ़ गई थी नेपाल नागरिकों की संख्या
अचानक नेपाल के नागरिकों की संख्या बढ़ने से कस्बे के लोगों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन नेपाली नागरिकों के रहने या आने-जाने पर कोई रोक नहीं है। इसलिए लोग भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय जालसाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया तो कस्बे के लोग भी हैरान हो गए। पुलिस यह पता लगा रही है कि आधारकार्ड कहां से बनाया गया था। इनके संपर्क में लोकल के रहने वाले कौन लोग हैं। उनकी भूमिका क्या है। इसके बारे में पुलिस की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed