फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar police is investigating the foreign connections of the accused in the fake note case.

जाली नोट: विदेशी कनेक्शन तलाश रही पुलिस..पूर्वांचल ही नहीं- नेपाल, बिहार, असम, बंगाल तक फैला है धंधे का जाल

Wed, 25 Sep 2024 10:47 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 10:47 AM IST
सार

रफी खान जाली नोटों और अवैध असलहा, बम बनाने की सामग्री के साथ कई अवैध धंधे में शामिल है। इस गैंग का टीम लीडर सपा नेता है, जिसके इशारे में पूर्वांचल के अलावा नेपाल, असम, बंगाल और बिहार तक बदमाशों का नेटवर्क काम कर रहा है। इस नेटवर्क से जुड़े पांच शातिरों की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Kushinagar police is investigating the foreign connections of the accused in the fake note case.
जाली नोट के धंधेबाजों को व्हीलचेयर पर ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विदेश तक जाली नोटों और अवैध असलहों के धंधे में संलिप्त सपा नेता समेत दस बदमाशों का लिंक पुलिस तलाश रही है। नेपाल के अलावा बिहार, बंगाल और असम तक फैले नेटवर्क में शामिल पांच और लोग पुलिस के रडार पर हैं। सीओ के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें जेल भेजे गए बदमाशों की संपत्ति का ब्योरा खंगाल रही है।

विज्ञापन

Kushinagar police is investigating the foreign connections of the accused in the fake note case.
जाली नोट के धंधेबाजों को व्हीलचेयर पर ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रसूख के बल पर इलाके में धौंस जमाने वाले आरोपियों की दूसरे दिन भी तमकुहीराज कस्बे में चर्चा रही। पुलिस विभाग में सपा नेता की करतूत को लेकर चर्चा रही। सोशल मीडिया पर कई पुलिसकर्मियों के साथ उसका फोटो भी वायरल हो रहा है।

नगर पंचायत तमकुहीराज निवासी सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान बबलू काे पुलिस ने अपनी कार्रवाई में मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार, रफी खान जाली नोटों और अवैध असलहा, बम बनाने की सामग्री के साथ कई अवैध धंधे में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kushinagar police is investigating the foreign connections of the accused in the fake note case.
सपा के नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का चुनाव चिन्ह देता आरोपी रफी खान बबलू - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
इस गैंग का टीम लीडर सपा नेता है, जिसके इशारे में पूर्वांचल के अलावा नेपाल, असम, बंगाल और बिहार तक बदमाशों का नेटवर्क काम कर रहा है। इस नेटवर्क से जुड़े पांच शातिरों की तलाश पुलिस कर रही है।

इसके लिए चार टीमें गठित की गई हैं। महीने में आठ से दस दिन सपा नेता रफी खान की नेपाल में रहता था। वह जाली नोटों के अलावा महराजगंज के रास्ते लवंग, इलाइची और कपूर की तस्करी भी कराता था। इसके नेटवर्क में 30 से अधिक युवक शामिल हैं।

तमकुहीराज नगर के नौशाद खान, शेख जमालूद्दीन, नियाजुद्दीन उर्फ़ मुन्ना, रेहान खान उर्फ़ सद्दाम, परवेज इलाही उर्फ़ कौसर अफरीदी, हासिम खान, सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी मोहम्मद रफ़ी अंसारी, तरया सुजान थाना क्षेत्र झड़वा निवासी औरंगजेब खान उर्फ़ लादेन, व सेराज हशमति को जेल जाने के बाद मंगलवार को भी इलाके में इनकी करतूतों की खूब चर्चा रही। सोशल मीडिया पर सपा के बड़े नेताओं और पुलिसकर्मियों के साथ वायरल फोटो की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

Kushinagar police is investigating the foreign connections of the accused in the fake note case.
सपा नेता शिवपाल यादव से मुलाकात करता आरोपी सपा नेता नौशाद खान - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इस धंधे में शामिल बाकी लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसमें संलिप्त कोई भी व्यक्ति पुलिस की कार्रवाई से नहीं बचेगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों की जमानत कराने वालों की बैकिंग भी पुलिस पता करेगी।

बदमाशों के मोबाइल से मिले अहम सुराग, सफेदपोश का नाम चर्चा में
पुलिस की अब तक के जांच में आरोपियों के मोबाइल से कई अहम सुराग मिले हैं। साइबर टीम की मदद से इसकी जांच की जा रही है। सूत्र मानें तो जाली नोट की खेप पाकिस्तान के रास्ते नेपाल पहुंचाई जाती थी। वहां से विभिन्न शहरों और कस्बों में भारतीय मुद्रा के साथ मिलाकर खपाया जाता था।

Kushinagar police is investigating the foreign connections of the accused in the fake note case.
सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ आरोपी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
महीने में सात-आठ दिन गिरोह के सदस्य नेपाल या दूसरे प्रांत में रहते थे। जाली नोटों की खेप बिहार, असम व बंगाल तक पहुंचाई जाती थी। वहां के भी कुछ लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। आरोपी सपा नेता के मोबाइल से कई सफेदपोश और पुलिस वालों का भी नंबर मिला है।

जिस दिन सपा नेता दबोचा गया, उस दिन एक सफेदपोश ने उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। उसके दबाव में आकर स्थानीय पुलिस ने उसे छोड़ दिया था, लेकिन एसपी को जानकारी हुई तो दोबारा पुलिस उसे घर से थाने लेकर आई थी। सफेदपोश का कुशीनगर के अलावा देवरिया मेंं भी नेटवर्क सक्रिय है। वह भी एक राजनीतिक दल से जुड़ा है।

कब्जा की हुई जमीन प्रापर्टी डिलिंग कंपनी के जरिए बेचते थे
आरोपी एक प्रापर्टी डिलिंग कंपनी से भी जुड़े हैं। उस कंपनी का नेटवर्क बिहार बार्डर से लेकर गोरखपुर तक फैला है। उससे जुड़े सभी लोगों की गाड़ियों का एक ही नंबर है। आरोपियों के पास से बरामद चार पहिया वाहनों का वही नंबर है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

Kushinagar police is investigating the foreign connections of the accused in the fake note case.
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते एसपी संतोष कुमार मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदमाशों और वहां के सफेदपोश के संपर्क में रहने वाले तमकुहीराज इलाके अधिकतर युवक इस प्रापर्टी डिलिंग कंपनी से भी जुड़े हैं। चर्चा है कि ये बदमाश विवादित जमीन औने।पौने दाम पर खरीदकर इसी प्रापर्टी डिलिंग कंपनी के माध्यम से महंगे रेट में बेचते थे।

पुलिस से सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ चौंकाने वाले कई तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों की संपत्ति, व्यवसाय, वाहन, विदेशी लिंक की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के संपर्क में रहने वाले भी अपना मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए हैं। पूरे दिन तमकुहीराज थाने पर सीओ जितेंद्र सिंह कालरा और इंस्पेक्टर रजिस्टर पलटते रहे।

बिना अपराधी के नहीं रह सकती सपा : एसएन सिंह
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान उर्फ बबलू के जेल जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। भाजपा के प्रवक्ता एसएन सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा ळै कि पुलिस कार्रवाई कर रही है तो सपा नेताओं की बेचैनी बढ़ रही है। अपराध का पाठ सपा ही पढ़ाती है। जिस तरह मछली बिना पानी की नहीं रह सकती है, उसी तरह समाजवादी पार्टी के लोग बिना अपराधी के नहीं रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed