फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar police has arrested 3 youths. All three mother and son were taken to Rajasthan and sold.

Kushinagar News: पहले बेहतर जिंदगी का सब्जबाग दिखाया, फिर राजस्थान में कर दिया मां-बेटे का 'सौदा';3 गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 01:08 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 01:08 PM IST
सार

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाला युवक और उसकी पत्नी मजदूरी कर जीवन-यापन करते थे। दोनों का करीब छह महीने का एक बेटा है। उसकी गरीबी का फायदा उठा कर उसके घर आने-जाने वाले विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लुअठहा गांव निवासी राधे ने उसकी पत्नी को अपने झांसे में ले लिया। उसने कहा कि अगर वह उसकी बात मानेगी तो उसे इससे बेहतर जिंदगी दिला सकता है।

विज्ञापन
Kushinagar police has arrested 3 youths. All three mother and son were taken to Rajasthan and sold.
अपहरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहतर जिंदगी का सब्जबाग दिखा एक परिचित ने महिला को झांसे में लेकर उसके चार माह के मासूम बेटे के साथ राजस्थान में बेच दिया। महिला को खरीदने वालों ने बच्चे को साथ रखने से मना कर दिया तो आरोपी बच्चे को बरेली में बेचने की फिराक में लग गए।

विज्ञापन


इसी बीच पति की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रही पडरौना पुलिस ने इस खरीद-फरोख्त में शामिल तीन आरोपियों को दबोच लिया और महिला और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। आराेपियों में एक कुशीनगर और दो बरेली के रहने वाले हैं। आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाला युवक और उसकी पत्नी मजदूरी कर जीवन-यापन करते थे। दोनों का करीब छह महीने का एक बेटा है। उसकी गरीबी का फायदा उठा कर उसके घर आने-जाने वाले विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लुअठहा गांव निवासी राधे ने उसकी पत्नी को अपने झांसे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kushinagar police has arrested 3 youths. All three mother and son were taken to Rajasthan and sold.
अपहरण। - फोटो : अमर उजाला।
उसने कहा कि अगर वह उसकी बात मानेगी तो उसे इससे बेहतर जिंदगी दिला सकता है। महिला उसके झांसे में आ गई। इसके बाद करीब डेढ़ महीने पहले राधे महिला और उसके बच्चे को लेकर राजस्थान गया और वहां एक परिवार को बेच दिया।

उस परिवार ने महिला को तो रख लिया पर बच्चे को रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी के दो साथी बच्चे को लेकर बरेली आ गए और वहां बेचने की फिराक में लग गए।

दूसरी तरफ पत्नी के गायब होने पर पति ने 22 सितंबर को एसपी संतोष कुमार मिश्रा को राधे के खिलाफ शक जताते हुए तहरीर दी। महिला और बच्चे के गायब होने को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस लोकेशन के आधार पर पुलिस ने राधे को कुशीनगर में उसके घर से ही दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर महिला को राजस्थान और बच्चे को बरेली से सकुशल बरामद कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने बरेली जिले के भमोरा के त्रिकुनिया गांव निवासी सुनील और भमोरा थाना क्षेत्र के रफियाबाद गांव निवासी सतेंद्र को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पहिया वाहन, दस हजार रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए।

एसपी ने बताया कि यह गिरोह जिले में काफी दिनों से सक्रिय था। इधर की महिलाओं और लड़कियों को शादी का झांसा देकर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में बेचने का कार्य करता है।  

चार-छह माह की गर्भवतियों को बनाते थे निशाना
एसपी ने बताया कि आरोपी चार-छह माह की गर्भवती महिला या युवतियों को शादी का झांसा देकर दूसरे प्रदेशों में बेचते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पुरुष व युवकों की शादी पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार की लड़कियों/महिलाओं से कराते हैं।

इसके बदले में उन्हें मोटी रकम मिलती है। जिस किसी महिला का बच्चा होता है या गर्भवती होती है उसे गोपनीय रखकर शादी कराई जाती है। उसके बाद पैदा होने वाले नवजात को अधिक दाम में बेच दिया जाता है। पुलिस आरोपियों के संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed