{"_id":"66ef33dcab6bac7fc403d274","slug":"kushinagar-news-village-people-want-to-close-the-road-running-from-two-places-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-123528-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो पुस्त से चले आ रहे सड़क को बंद करना चाहते हैं गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो पुस्त से चले आ रहे सड़क को बंद करना चाहते हैं गांव के लोग
Sun, 22 Sep 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी सभागारों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे फारियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई। डीएम ने हाटा तहसील सभागार में लोगों में फरियाद सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय के भीतर निस्तारित करने के लिए निर्देए।
कसया तहसील सभागार में शिकायत लेकर पहुंचे रहसु जनूबी पट्टी निवासी सुखरजिया देवी ने बताया कि दो पुस्तों से चल रही उनके घर आने वाले रास्ते को गांव के कुछ बंद करना चाहते हैं। इसके लिए ईंट और बालू भी गिरा दिए हैं। कभी भी मकान बनवाकर वे लोग उनका रास्ता रोक सकते हैं। इसके अलावा उनके घर आने के लिए कोई रास्ता नहीं है। इसी तरह भैंसही निवासी रामचंद्र ने बताया कि वे आवासीय पट्टा की जमीन पर कब्जा के लिए काफी दिनों तहसील के अधिकारियों के पास दौड़ रहा हूं, लेकिन कब्जा नही मिल पा रहा है। इस पर एसडीएम ने टीम गठित कर शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में हाटा तहसील सभागार में लोगों की फरियाद सुनी गई। डीएम ने वहां करीब एक घंटे तक लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 86 शिकायती दर्ज हुईं, जिसमें राजस्व के 45 में से 11 मामलों को तत्काल निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस के 21, विकास के चार, समाज कल्याण विभाग के एक और अन्य विभागों के 15 शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को भेज दिया गया।।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी संतोष कुमार मिश्र, एसडीएम प्रभाकर सिंह, एसडीएम न्यायिक अभिजीत सिंह, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सीओ कुंदन सिंह, डीएसओ दिलीप कुमार, डीआईओएस रविंद्र कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार नरेंद्र राम आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम योगेश्वर सिंह और नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में किया गया। इसमें राजस्व के सात, पुलिस के चार और अन्य विभागों के आठ मामले दर्ज हुए। इसमें से राजस्व के तीन मामलों का निस्तारित हुए। इस दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, मारकंडे गुप्ता, राहुल दीक्षित, उमेश शाही, आशुतोष कुमार, विचित्र मणि त्रिपाठी, सविता भारती आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम परितोष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 मामले दर्ज हुए, जिसमें से चार मामले ही निस्तारित हुए। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, कानूनगो शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, बृजेश मणि, शैलेंद्र दुबे, राजन दुबे नंदलाल पाठक आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विकास चंद की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण दिवस में राजस्व के 16, पुलिस के 11, विकास के छह और अन्य विभाग से जुड़े नौ मामले दर्ज हुए। इसमें से राजस्व के पांच मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान तहसीलदार चंदन शर्मा, ईओ सीमा राय, वन रेंजर हरिकेश बहादुर नायक, दीनानाथ यादव, इमरान आलम, लालबाबू यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।