फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: Truck driver accused of negligence, demand for action

Kushinagar News: ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sun, 22 Sep 2024 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Truck driver accused of negligence, demand for action
पडरौना। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुइयां हरपुर गांव निवासी रंभा देवी पत्नी संजय पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। गांव का ही एक ट्रक चालक उनके बेटे धनंजय पासवान को अपने साथ खलासी का काम करने के लिए बृहस्पतिवार को बुलाकर ले गया।
विज्ञापन

पडरौना रेलवे स्टेशन पर सीमेंट लादकर वे दोनों जटहा बाजार जाने वाले थे। तभी बारिश होने लगी। जिस पर चालक ने उनके बेटे को ट्रक पर चढ़कर तिरपाल से ढंकने को कहा। इसके बाद उनका बेटा ट्रक पर चढ़ गया और तिरपाल लेकर ढंकने लगा। तभी चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी को आगे-पीछे करने लगा। इससे उनका बेटा बिजली करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। ट्रक मालिक व चालक उनके बेटे को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में भर्ती करा वहां से फरार हो गए। इसके बाद ट्रक चालक व मालिक से बात की गई तो वे लोग सोहरौना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए और आश्वासन दिया कि इलाज का पूरा खर्च वह देंगे। आरोप है कि अब दोनों इलाज का खर्च देने से इन्कार कर रहे हैं। महिला ने पुलिस से इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed