फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News : Timing of death in PM report spoils math of suicide

Kushinagar News: पीएम रिपोर्ट में मौत की टाइमिंग ने बिगाड़ दिया आत्महत्या का गणित

Wed, 09 Jul 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 09 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar News : Timing of death in PM report spoils math of suicide
तमकुहीराज। ऑनर किलिंग के मामले में किशोरी का चचेरा भाई ही मामले का मास्टरमाइंड निकला। इस हत्या में मृतक के दो किशोर दोस्तों ने भी मदद की। राहुल को चिह्नित स्थान पर बुलाया और घर से लाई ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। परिजनाें ने साथ आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों को दर रात में लाकर साथ में फंदे से लटका दिया। मगर उनकी यह गणित पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बिगाड़ दी। पीएम रिपोर्ट के अनुसार, युवक और किशोरी की मौत के समय में करीब आठ से 10 घंटे का अंतराल है।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने मृतक युवक के दो किशोर दोस्तों को भी षड्यंत्र में शामिल किया। ऑनर किलिंग की घटना में प्रयुक्त ईंट किशोरी के चचेरे भाई के दरवाजे पर रखी ईंट के मार्का (चिह्न) एक ही है।
विज्ञापन

ऑनर किलिंग का अनुमान दो जुलाई से ही लगाया जा रहा था। यह बात भी सामने आई है कि दुबई में बैठा मुख्य आरोपी का बड़ा भाई लगातार फोन से हत्याकांड को आत्महत्या का रूप देने के लिए सुझाव देता रहा और परिजनों के संपर्क में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी क्षेत्र के एक दुकान से खरीदने के प्रमाण भी पुलिस को मिले है। वहीं हत्या में प्रयुक्त ईंट भी घर के पास रखी ईंट से मेल खा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed