{"_id":"66ef29c331f1214af50717e4","slug":"kushinagar-news-thieves-entered-a-locked-house-through-the-roof-stole-jewelery-worth-lakhs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123501-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंद घर में छत के रास्ते घुसे चोर, आभूषण समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंद घर में छत के रास्ते घुसे चोर, आभूषण समेत लाखों की चोरी
Sun, 22 Sep 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बंद घर को छत के रास्ते घुसे चोरों ने खंगाल दिया। ससुर की तिथि मनाने शनिवार की सुबह घर पहुंची महिला ने जब गेट का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख वह दंग रह गई। सभी कमरों का ताला काटकर चोरों ने आभूषण, बर्तन, कपड़े आदि सामान चुरा लिया था। सूचना पर आई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में नंदलाल राय, रामेश्वर राय, अमरेश राय व नन्हे राय पुत्रगण स्व. रामबलेश्वर राय का घर है। इसमें परिवार के पुरुष सदस्य रोजी-रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वहीं, महिलाएं भी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर बाहर ही रहतीं हैं। शनिवार को पितृ पक्ष के चौथे दिन स्व. रामबलेश्वर राय की तिथि थी। इसको लेकर नंदलाल राय की पत्नी शनिवार की सुबह घर पहुंची। जैसे ही वह मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गईं तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। सभी छह कमरों का ताला तोड़कर सामान की चोरी की गई थी।
इसमें चारों महिलाओं के आभूषण, बर्तन समेत कीमती कपड़े आदि की चोरी की गई है। महिला ने घर के अन्य लोगों को इसकी सूचना देते हुए पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। सूचना पर गांव आई पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में एसओ दीपक सिंह ने बताया कि बंद घर में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।