{"_id":"66ef2fe21cf47448d2016c04","slug":"kushinagar-news-the-operator-caught-the-young-man-breaking-the-cash-box-and-withdrawing-money-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123502-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कैश बॉक्स तोड़ रुपये निकाल रहे युवक को संचालक ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कैश बॉक्स तोड़ रुपये निकाल रहे युवक को संचालक ने पकड़ा
Sun, 22 Sep 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बे में संचालित एक ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर एक युवक कैश बॉक्स तोड़कर रुपये निकाल रहा था। तभी सीसीटीवी कैमरा में युवक को देख संचालक भागते हुए केंद्र पर पहुंच गया और उसे पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कस्बे के निवासी नन्हे चौरसिया शनिवार को अपना ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर घर पर भोजन करने चले गए। इसी दौरान कस्बे का ही निवासी एक युवक उनके ग्राहक सेवा केंद्र में घुस गया और कैश बॉक्स तोड़कर रुपये निकाल रहा था। भोजन करते वक्त नन्हे ने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरा को ऑनलाइन मोड में कर रखा था। इसी दौरान कैमरा में युवक बॉक्स तोड़ते नजर आया। इसके बाद संचालक भोजन छोड़ वहां से भागते हुए केंद्र पर पहुंचा और युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर आई पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि मामले में संचालक की ओर से तहरीर दी गई है। युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।