{"_id":"6011bdc38ebc3e5683277a27","slug":"kushinagar-news-samaj-wadi-parti-tractor-railly-kushinagar-news-gkp3824710123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानून का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानून का विरोध किया
विज्ञापन

कई स्थानों पर पुलिस ने नेताओं, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, कुछ घंटे बाद निजी मुचलके पर छोड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर मंगलवार को सपाइयों ने जिले में विभिन्न स्थानों ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानून का विरोध किया। हालांकि पहले से मुस्तैद पुलिस के जवानों ने ट्रैक्टर रैली मेें शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
पडरौना में एमएलसी रामअवध यादव और जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। रामकोला रोड स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामअवध ने कहा कि सरकार पुलिस का दबाव बनाकर किसानों की आवाज दबाना चाहती है। इसके बाद ट्रैक्टर रैली नौका टोला स्थित चुंगी पर पहुंची। यहां पहले से मौजूद एसडीएम सदर रामकेश यादव और कोतवाल अनुज सिंह ने ट्रैक्टर रैली को रोक दिया। यहां सपा नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ट्रैक्टर रैली समाप्त कर दी। ग्राम प्रधान अखिलेश यादव, कैसर जमाल टीटू बनारसी यादव, बजरंगी यादव, रामलखन यादव, भोला यादव आदि मौजूद थे।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने पगरा स्थित अपने आवास से ट्रैक्टर रैली निकाली। कुछ दूर जाने पर पुलिस ने पूर्व राज्यमंत्री सहित 60 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी को दो घंटे बाद निजी मुचलका पर छोड़ दिया। रैली में विरेंद्र तिवारी उर्फ मंटू, बालकृष्ण मिश्र, टीपू खान, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र राव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार सपा नेता नथुनी कुशवाहा की अगुवाई में कार्यकर्ता धरनीपट्टी गांव में एकत्र हुए। इसके बाद ट्रैक्टर रैली निकालकर नेबुआ होते हुए भुजौली से पुन: धरनीपट्टी पहुंचे। इस दौरान राजेंद्र पाल, संदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, गंभीरपुर चौराहे से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। एसडीएम देशदीपक सिंह की मौजूदगी में पहले से मौजूद पुलिस टीम ने रोक दिया। प्रशासन की सहमति से सपाइयों ने पचार चौराहे पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रैली समाप्त की। पूर्व विधायक शंभू चौधरी, छोटेलाल यादव, परवेज आलम, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, ट्रैक्टर रैली की तैयारी के वक्त ही सपाइयों को सेवरही पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई। दोपहर तीन बजे एसडीएम एआर फारुखी को किसान हित में कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। यहां से निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक कासिम अली, पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, मधुर श्याम राय, ब्लॉक प्रमुख डॉ. उदयनारायण गुप्ता, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान संघ अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। फाजिलनगर बाजार के बाद जोकवा बाजार पहुंची। यहां तुर्कपट्टी थाने के एसओ जितेंद्र सिंह ने सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। करीब दो घंटे के बाद निजी मुचलके पर सभी छोड़ दिया गया। इस दौरान विजय यादव, आफताब आलम, लल्लन यादव, बीरेंद्र चौहान, विजय कुशवाहा, संजय सिंह, राममूरत चौहान, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार, पिपराझाम स्थित अपने आवास से पूर्व मंत्री व सपा के नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने ट्रैक्टर रैली निकाली। कुशीनगर पहुंचने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ उन्हें रोक लिया। रैली निकलने की जिद की तो प्रशासन ने उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। यहां पूर्व मंत्री ने कृषि कानून को समाप्त करने संबंधी ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा। कुछ घंटे बाद बाद में मजिस्ट्रेट ने सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजन तिवारी, प्रियेश त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख अलाउद्दीन अंसारी, मनोज तिवारी, कृष्णलाल त्रिपाठी, प्रभाकर जायसवाल, राजू पांडेय, विजय तिवारी, जैनेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, राणा राव, नवीन त्रिपाठी, राजेश पांडेय, उग्रसेन यावद, झब्बल राय, अभय कुंवर, जितेंद्र पांडेय, श्यामा चौहान आदि उपस्थित रहे।
किसानों को मजदूर बनाना चाहती है सरकार
पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार किसानों को मजदूर बनाने पर तुली हुई है। कृषि कानून काला कानून है जिससे किसानों को जमीन से हाथ धोना पड़ेगा। यदि सरकार ने कृषि कानून समाप्त नही किया तो सपा सड़क पर उतरकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगी।