फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: Police sent accused mother to jail, search continues for real brother and his wife.

Kushinagar News: आरोपी मां को पुलिस ने भेजा जेल, सगे भाई और उसकी पत्नी की तलाश जारी

Sun, 22 Sep 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Police sent accused mother to jail, search continues for real brother and his wife.
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत के मामले में मृतक की मां को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। जबकि फरार चल रहे सगे भाई और उसकी पत्नी की पुलिस तलाश करने में जुटी है। वहीं, पीड़ित के घर पहुंचे भाजपा नेता और गोंड महासभा के जिला महामंत्री ने मृतक की पत्नी को ढांढ़स बंधाया और चौकी इंचार्ज को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव में बीते मंगलवार की शाम माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लिए गए कर्ज को जमा करने के लिए उपेंद्र गोंड की पिटाई कर दी गई थी। घटना के तीसरे दिन देर शाम गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उपेंद्र की मौत हो गई थी। शनिवार को पीड़ित के घर पहुंचे भाजपा नेता पप्पू पांडेय और अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिला महामंत्री मनोज गोंड ने ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुमन को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद बांसी चौकी प्रभारी विपिन सिंह को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें उपेंद्र की हत्या में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर केस दर्ज कर अवैध वसूली को रोकने तथा मृतक की पत्नी को सुरक्षा देने की मांग की गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले में मृतक की आरोपी मां को जेल भेज दिया गया है। भाई व उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed