{"_id":"66ef2be517932d9fa003b964","slug":"kushinagar-news-pindis-of-maa-durga-damaged-idol-of-god-uprooted-and-thrown-away-tension-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123517-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मां दुर्गा की पिंडियां की क्षतिग्रस्त, भगवान की प्रतिमा उखाड़कर फेंका, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मां दुर्गा की पिंडियां की क्षतिग्रस्त, भगवान की प्रतिमा उखाड़कर फेंका, तनाव
Sun, 22 Sep 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा/उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मझौवा गांव के पश्चिम दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने मां दुर्गा की पिंडियों को धारदार हथियार से काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया और मंदिर में स्थापित भगवान की प्रतिमा को भी उखाड़कर फेंक दिया। शनिवार की सुबह गांव के लोग जब मंदिर की तरफ गए तो यह देख वह आक्रोशित हो गए। मंदिर पर दानपात्र को भी तोड़ दिया गया था। लोगों की सूचना तहसीलदार व सीओ तमकुहीराज गांव आए और घटनास्थल का जायजा लेते हुए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई में जुटी है।
मझौवा गांव में मां दुर्गा की मंदिर है, जहां श्रद्धालु पूजन-अर्चन करने पहुंचते हैं। शनिवार की सुबह जब गांव के लोगों ने देखा कि पिंडियां क्षतिग्रस्त हैं और भगवान शिव और हनुमानजी की प्रतिमा को उखाड़कर फेंक दिया गया है। इस जानकारी के बाद मझौवा समेत अगल-बगल गांव के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि रात के अंधेरे में अराजक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पिंडियों को धारदार हथियार से काटकर क्षतिग्रस्त किया गया है। वहीं, मंदिर से कुछ दूरी पर एक खेत से भगवान शिव की प्रतिमा तो मिल गई, लेकिन हनुमानजी की प्रतिमा का पता नहीं चल सका। दान पात्र को भी तोड़ दिया गया है। सूचना पर गांव में आए सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा और तहसीलदार चंदन शर्मा ने गांव वालों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों के आक्रोश को शांत कराया।
इस संबंध में पटहेरवा के नवागत थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मंदिर में पिंडियों को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर गांव में पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।