{"_id":"68700d2a3e6750625903458b","slug":"kushinagar-news-one-sided-action-alleged-against-tamkuhiraj-police-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141290-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तमकुहीराज पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तमकुहीराज पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
Fri, 11 Jul 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कटहरी बाग निवासी कंचन देवी ने एसपी को शिकायती पत्रक सौंपा। बताया कि छह जुलाई की सुबह करीब सात बजे घर में खाना बना रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही पटीदार घर में कूड़ा फेंक रहे थे। पीड़िता ने घर में कूड़ा-कचरा फेंकने से मना किया तो आरोपी ने पिटाई कर दी।
पुलिस ने उन्हीं पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में इलाज के बाद छह जुलाई को ही शिकायती पत्र तमकुहीराज थाने पर देने के बाद बेटी के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आ गई। पुलिस ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि सात जुलाई को थाने आने पर केस दर्ज कर दिया जाएगा, लेकिन थाने पहुंचने पर उसे भगा दिया गया। आरोप है कि पति को जबरन थाने पर बिठाकर सुलह-समझौते के लिए दबाव बनाने लगे।
इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया महिला के आरोप पूरी तरह निराधार है। दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के हाथ में फ्रैक्चर है और चोटें आई हैं।