फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: Laborer dies after falling from businessman's under-construction house, not identified

Kushinagar News: कारोबारी के निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, शनाख्त नहीं

Sun, 22 Sep 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Laborer dies after falling from businessman's under-construction house, not identified
पडरौना। शहर के ओंकार वाटिका कॉलोनी में कपड़ा कारोबारी के यहां निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान एक मजदूर की नीचे गिरकर मौत हो गई। आनन-फानन में कारोबारी के पुत्र मजदूर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी के बाद कारोबारी व उनके पुत्र वहां से खिसक लिए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच पुलिस छानबीन की। मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर में स्थित ओंकार वाटिका कॉलोनी में कपड़ा कारोबारी के मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है। कॉलोनी के लोगों के अनुसार शनिवार को दिन के करीब 11 बजे काम करने के दौरान एक मजदूर अचानक नीचे आ गिरा। मजदूर के नाक व कान से खून निकल रहा था और तड़प रहा था। आनन-फानन में कारोबारी व उनके पुत्र चादर में मजदूर को लपेटकर ई-रिक्शा से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज कर्मियों अनुसार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे के आसपास दो लोग ई-रिक्शा से मजदूर को लेकर आए थे। सिर में गहरी चोट थी। उसके नाक व कान से ब्लड निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी के बाद वे लोग मजदूर को छोड़कर वहां से खिसक गए।
विज्ञापन

इधर, कॉलोनी में घटना की जानकारी होते ही लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। पहले तो कारोबारी पुत्र ने मदद के लिए मजदूर को मेडिकल कॉलेज पहुंचाने की बात कही। बाद में जब लोगों ने दबाव बनाना शुरू किया तो कारोबारी पुत्र ने बताया कि सुबह एक मजदूर काम मांगने आया था। मकान में ऊपर सफाई कार्य में उसे लगाया गया था। वह कैसे गिरा, इसकी जानकारी नहीं है। घायल स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालांकि, कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों का कहना था कि हादसा उनकी आंखों के सामने ही हुआ है। ऊपर बांस के सहारे बने चचरी पर काम करने के दौरान मजदूर जब उस पर चढ़ा तो वह अचानक बांस लेकर नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर हो चुकी है बांस की चचरी
कपड़ा कारोबारी के मकान के आगे पिछले करीब डेढ़ वर्ष से मजदूरों के काम के लिए बांस की चचरी बनाकर उसे खड़ा किया गया है। बारिश व धूप के कारण बांस की चचरी पूरी तरह से जर्जर है। चर्चा है कि चचरी पर पैर रखने के दौरान ही मजदूर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

कोट
सूचना मिलने पर पुलिस कॉलोनी में गई थी। मजदूर के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। पहचान न हो पाने की दशा में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-आशुतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर-कोतवाली पडरौना

टेंपो पर केंद्र व नंबर लिखवाती यातायात पुलिस।स्रोत-यातायात पुलिस

टेंपो पर केंद्र व नंबर लिखवाती यातायात पुलिस।स्रोत-यातायात पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed