फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: Investigation of the properties of the murder accused has begun

Kushinagar News: हत्यारोपियों की संपत्तियों की शुरू हुई जांच

Wed, 16 Jul 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Investigation of the properties of the murder accused has begun
हाटा। प्रेमिका के हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन के लिए प्रशासन की ओर से उनके घरों की जांच शुरू कर दी गई है। सीएम के संज्ञान में मामला आने के बाद मंगलवार को तहसीलदार हाटा की अगुवाई में पहुंची टीम ने आरोपियों के घरों की नवैयत राजस्वकर्मियों की मदद से जांची।
विज्ञापन

सरकारी अभिलेख में जमीनों की स्थिति क्या है, उसकी भी जांच की गई। मोहल्ले में टीम पहुंची तो सरगर्मी बढ़ गई। तहसीलदार से आरोपी के परिजनों से जमीन और इस पर बने मकान से जुड़ी जानकारी ली, लेकिन किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसको लेकर मोहल्ले वाले परेशान दिखे।
विज्ञापन

नगर पालिका हाटा के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी की हत्या सैफ और इम्तियाज अहमद ने कर उसके शव को नहर में फेंक दिया था। हत्या के दो दिन बाद लड़की का शव देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में मिला था। दोनों आरोपियों का घर इसी मोहल्ले में है। पूरे मुहल्ले समेत आसपास के लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed