फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News : Guru Shishya Tradition is the Basis of Indian Sanatan Culture

Kushinagar News: गुरु शिष्य परंपरा भारतीय सनातन संस्कृति का मूल आधार

Fri, 11 Jul 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News : Guru Shishya Tradition is the Basis of Indian Sanatan Culture
पडरौना। गुरु शिष्य परंपरा भारतीय सनातन संस्कृति का मूल आधार है। इसी भावना के अनुरूप भाजपा पदाधिकारी जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे मठ, मंदिर, आश्रम, गुरुद्वारा आदि में जाकर गुरुओं का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर कुशीनगर में बौद्ध भिक्षु भंते महेंद्र, अचान सुबोध धम्म गुरु और सिसवा मठ के महंत शिवशरण दास महाराज का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु की दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर लोगों को आगे बढ़ना चाहिए।
इस दौरान जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, शैलेंद्र सिंह, अनिल प्रताप राव, छेदी शर्मा, विपुल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पतंजलि परिवार की तरफ से शहर के मानस कॉलोनी स्थित बुढ़िया माई मंदिर परिसर में हवन पूजन कर गुरु पूर्णिमा मनाया गया। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी सुभाष सिंह की अगुवाई में हवन पूजन किया गया। इस दौरान आचार्य शैलेश, जगदंबा पांडेय, अभय रंजन मिश्र, शंभूनाथ तिवारी, नीतीश राय, अमरदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार बाजार के विभिन्न विद्यालयों में बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास की जयंती मनाई गई। हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अवधेश पांडेय ने कहा कि छात्र का जीवन गुरु की छाया में ही पनपता है जो छात्र को अंतर्मुखी बनाता है। इस दौरान राजेश शर्मा, मोहन यादव, वीरेंद्र कुमार, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सिद्ध पीठ बगही धाम में भाजपा की तरफ से गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा नेताओं ने मंदिर के मंदिर के महंथ विश्वभर दास की पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उनका पूजन कर लोग अपनी परंपरा और मूल्यों के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं। इसके बाद सहभोज आयोजित कर मौजूद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान रवि तिवारी, रोहन गुप्ता, नागेंद्र, अजय मिश्र, यादवेंद्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed