फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar Fire Accident News Women and 5 Children Burnt Alive in Hut

आंखों के सामने खत्म हुआ परिवार: कुशीनगर में झोपड़ी में लगी आग, चपेट में आने से महिला और पांच बच्चे जिंदा जले

Thu, 15 Jun 2023 04:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Jun 2023 04:47 PM IST
सार

डीएम रमेश रंजन ने बताया कि काफी दुखद घटना है। पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रति मृतक को चार-चार लाख रुपए सहायता दी जाएगी। बाकी जो भी मृतक परिवार को सुविधाएं होगी वह दी जाएगी। एसडीएम की ड्यूटी गांव में लगाई गई है। 

विज्ञापन
Kushinagar Fire Accident News Women and 5 Children Burnt Alive in Hut
आग महिला और पांच बच्चों की जलने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के रिहायशी झोपड़ी में सो रही मां और पांच बच्चे जिंदा जल गए। फायरब्रिगेड की मदद से गांव वालों ने आग पर काबू पाया। आधी रात को पहुंचे डीएम, एसपी, एएसपी ने घटना की जानकारी लिया।डीएम की मौजूदगी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


साढ़ू ने एसपी को तहरीर देकर साली और बच्चों को दहेज के लिए आग में जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।हलांकि प्राशासन आग लगने की वजह अज्ञात कारण बता रहा है। अफसरों की देख-रेख में महिला का दाह संस्कार हुआ और बच्चों का शव दफनाया गया। डीएम ने प्रति मृतक को चार-चार लाख रुपए आपदा राहत कोष से देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामकोला वार्ड नंबर दो बापू नगर उर्दहा निवासी नौमी गांव के बाहर खेत में रिहायशी झोपड़ी में परिवार के साथ रहता है। बुधवार की रात झोपड़ी में पत्नी संगीता (38), बेटा अंकित (10) बेटी लक्ष्मीना( 9 ), बेटी रीता (3), बेटी गीता(2), बाबू (1) सो रहे थे। पति दरवाजे पर सोया था। रात करीब 11 बजे झोपड़ी से आग की लपटें निकलता देख पति ने शोर मचाया। गांव वाले जब तक पहुंचे तब तक आग विकराल रुप ले चुका था और सागौन के बगीचे तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मम्मी मुझे बचा लो, गहरे पानी में जाते हुए चिल्लाने लगा दिलशान, एक-एक कर पांच डूबे, मौत के मंजर पर भारी ममता


पति के सामने खत्म हुआ कुनबा

बेबस गांव वालों के सामने एक घंटे तक आग का तांडव रहा। जले हुए शव को देख पति बदहवाश हो गया। रो-रोकर उसका बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और बृहस्पतिवार को चूल्हे तक नहीं जले। डीएम की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम तीन घंटे तक चला। घटना के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद की चर्चा गांव वालों में जोरों पर रही।

विवाद की वजह और झोपड़ी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। सन्नाटे के बीच गांव में पहुंचे सांसद, विधायक और समाजसेवियों ने आर्थिक सहायता दिया और नौमी को ढाढ़स बढ़ाया। आंखों के सामने अपना कुनबा खोने वाला गमजदा नौमी ईश्वर को कोसते हुए बार-बार बेहोश हो जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: तेज हवाओं का झोंका लाया मौत का साया: रास्ते से गुजर रहे बुजुर्ग पर गिरा पीपल का पेड़, मौके पर तोड़ा दम

साढ़ू ने एसपी को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दहेज में बाइक की मांग नौमी कर रहा था। इसी को लेकर विवाद था। इसलिए वह पत्नी और बच्चें को आग में जलाकर मार डाला। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।

डीएम रमेश रंजन ने बताया कि काफी दुखद घटना है। पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रति मृतक को चार-चार लाख रुपए सहायता दी जाएगी। बाकी जो भी मृतक परिवार को सुविधाएं होगी वह दी जाएगी। एसडीएम की ड्यूटी गांव में लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed