फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man lost both his legs after being struck by a train.

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे

Fri, 30 Oct 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
A young man lost both his legs after being struck by a train.
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे एक 45 वर्षीय युवक कप्तानगंज से थावे जा रही सवारी गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दोनों पैर कट गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस और जीआरपी ने घायल युवक को एंबुलेंस से सेवरही सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद कुशीनगर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर ग्राम सभा निवासी शशिभूषण मिश्र (45) सलेमगढ़ बाजार में पैथोलॉजी चलाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वे तमकुहीरोड किसी कार्य से आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शशिभूषण तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के रेलवे लाइन के आसपास नशे की हालत में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय कप्तानगंज से थावे जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनका दोनों पैर कट गया। सेवरही थानाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि घायल जीआरपी सिपाहियों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पर पहुंचाया, प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed