फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: Employment fair: 330 youth got jobs

रोजगार मेला : 330 युवाओं को मिली नौकरी

Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Employment fair: 330 youth got jobs
पडरौना। शहर के राजकीय आईटीआई परिसर में सोमवार को उप्र कौशल विकास मिशन योजना के तहत एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इसमें 14 प्राइवेट कंपनियां शामिल हुईं, जिनके अधिकारियों ने जिले के 330 युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 18 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

रोजगार मेला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि सरकार हर हाथ को काम देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए समय-समय पर रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी रोजगार छोटा-बड़ा नहीं होता है। मिली जिम्मेदारी को पूरे निष्ठा के साथ निभाकर अपनी उपयोगिता को साबित करने का प्रयास करें। प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने कहा कि रोजगार मेला में 810 अभ्यर्थियों ने विभिन्न नियोक्ता कंपनियों में साक्षात्कार दिए। इसमें से कुल 330 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 18,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय आईटीआई कसया के प्रधानाचार्य एपी राय, जिला कौशल मिशन के प्रबंधक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय पांडेय, मेला प्रभारी मुकुल कुमार, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed