{"_id":"68769e0d0edfbc554d028122","slug":"kushinagar-news-complaint-lodged-about-demolition-of-half-finished-mosque-and-abandoning-it-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141610-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आधी-अधूरी मस्जिद तोड़कर छोड़ने की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आधी-अधूरी मस्जिद तोड़कर छोड़ने की शिकायत की
Tue, 15 Jul 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान क्षेत्र के गढ़हिया चिंतामणि स्थित मस्जिद हटाने का काम रुकते ही हिंदू पक्षकार अरविंद किशोर शाही ने तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को शिकायती पत्र सौंप शीघ्र मस्जिद को हटाने की मांग की है।
तरयासुजान क्षेत्र के गढ़हिया चिंतामणि में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर करीब 20 वर्ष पूर्व धार्मिक उद्देश्य से ईदगाह व मस्जिद का निर्माण कराया था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हिंदू पक्षकार अरविंद किशोर शाही ने हिंदू संगठनों के साथ पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
तहसीलदार न्यायालय ने आदेश पारित मस्जिद हटाने की मियाद निर्धारित कर दी। मस्जिद पक्ष ने मामले में राहत के लिए प्रयागराज स्थित हाईकोर्ट में गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट को सुनवाई कर निर्णय देने का आदेश पारित किया। 10 जून को एडीएम न्यायिक ने तहसीलदार तमकुहीराज के आदेश को बहाल कर दिया। इसके कुछ दिन बाद आठ जुलाई से मस्जिद को तोड़ना शुरू कर दिया था, लेकिन काम बंद हो गया।