फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: Bihar Police recorded the statement of the youth's family

Kushinagar News: युवक के परिजनों का बिहार पुलिस ने दर्ज किया बयान

Wed, 16 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Bihar Police recorded the statement of the youth's family
तमकुहीराज/ दाहूगंज। नौ जुलाई को घर से कुशीनगर स्थित किराये के कमरे पर जाने की बात कह कर निकले युवक का शव 12 जुलाई को बिहार के गोपालगंज जिले के अमया छोटी गंडक नगर में पानी में उतराया मिला था। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया था।
विज्ञापन

मंगलवार को तमकुहीराज पुलिस ने कुशीनगर स्थित किराए के कमरे, बिहार स्थित घटनास्थल की जांच की। इसके बाद तमकुहीराज पुलिस प्रशिक्षु सीओ के नेतृत्व में मृत युवक के घर पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

12 जुलाई को बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के अमया छोटी गंडक नहर में एक युवक का शव पानी में उतराया मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिहार पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया तो छानबीन के दौरान युवक के पास से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर मृत युवक की पहचान तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी निवासी विश्वजीत शुक्ला (23) पुत्र उपेंद्र शुक्ला के रूप में हुई। मृत युवक का ननिहाल भी बिहार के कटया थाना क्षेत्र अमया गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत युवक कुशीनगर में किराए पर कमरा लेकर रहता था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। मृतक युवक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईपट्टी स्थित अपने घर आया था और नौ जुलाई को घर से राशन व जरूरी सामान लेकर वापस कुशीनगर के लिए निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed