फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar mahostava start

सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं...

Tue, 08 Nov 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
kushinagar mahostava start
हिरण्यवती नदी के करुणा सागर घाट पर गंगा आरती करते हुए लोग। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं...
विज्ञापन

- गंगा आरती और भजन संध्या से हुआ कुशीनगर महोत्सव का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार (कुशीनगर)। सिंहापट्टी स्थित बांसी नदी घाट पर सोमवार की शाम गंगा आरती और भजन संध्या के साथ कुशीनगर महोत्सव का आगाज हुआ। काशी,
प्रयागराज और हरिद्वार से आए आचार्यों ने नदी पूजन कर भव्य गंगा आरती की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को देखने बिहार से भी लोग पहुंचे थे।
कार्यक्रम में कथावाचक कृष्ण मोहिनी ने श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में... भजन प्रस्तुत किया। अनामिका गुप्ता ने सजा दो घर को गुलशन से...मेरे सरकार आए हैं, मिथिला नगरिया निहाल सखिया....चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। रवि कुमार के माई के धमवा देख के एहिसन मोर मनवा करें हो राम,रहि जइति हम एहि नगरी...भजन को सुनकर लोग झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक विनय राय ने गंगा आरती कार्यक्रम की सफलता पर क्षेत्रीय लोगों का आभार जताया। इस मौके पर पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, प्रबंधक मोहन सास्वत, सुधीर शाही, दिनेश तिवारी, कार्यक्रम आयोजक प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह व अमरनाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed