फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar involved in water planning

पेयजल योजना में कुशीनगर शामिल

Mon, 01 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 01 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
कसया। केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता कार्यक्रम राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि हमारी सरकार गांवों के प्रत्येक घर में शौचालय, साफ पेयजल और ग्राम पंचायतों के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से उन योजनाओं को ईमानदारी पूर्वक क्रियान्वयन के लिए मदद नहीं की जा रही है। इस वजह से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं भी कारगर सिद्ध नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2019 तक देश के सभी परिवारों में शौचालय और 2022 तक सभी गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए पाइप लाइन की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन



केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ल्ड बैंक के सहयोग से पूरे सूबे के दस जिलों में पेयजल मुहैया कराने के लिए 1583 करोड़ रुपये अवमुक्त किया गया है। इसमें कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, वाराणसी, सोनभद्र भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जो आंकड़े पेयजल, शौचालय और स्वच्छता अभियान से जुडे़ मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनका जमीनी हकीकत कुछ और ही है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर दो दिवसीय प्रवास पर आए राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित की गई योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश सरकार उदासीन रवैया अपना रहा है। इसी वजह से वित्त वर्ष 2015-2016 में पेयजल और शौचालय के लिए आवंटित धन का उपयोग नहीं किया जा सका है।


यह चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान पांच गांवों में भ्रमण किया। लेकिन वहां पर केंद्र सरकार की योजनाओं का सही तरीके से उपयोग नहीं हो सका है।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार में काफी भ्रष्टाचार है। इसमें सुधार करने की बहुत जरूरत है। केंद्र सरकार हकीकत में विश्वास करती है। उसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों का चयन कर उन्हें सारी सुविधाओं से लैस करना सरकार की प्राथमिकता है।


इसके अलावा सरकार की मंशा है कि गांवों में सामुदायिक शौचालय बनाए जाएं। जिससे सड़क पर हो रही गंदगी को रोका जा सके। इन तमाम खामियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराने की भी बात कही।



इस दौरान फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, मंडल अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, चिरंजीव सिंह, जिला मंत्री मारकंडेय शाही और पूर्व जिलाध्यक्ष तारा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed