फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar buddh bhikshu sangh president Bhadant AB Gyaneshwar passed away

UP: कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर नहीं रहे, 10 नवंबर तक होंगे पार्थिव शरीर के दर्शन

Fri, 31 Oct 2025 12:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:48 PM IST
सार

कुशीनगर बौद्ध भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर निमोनिया (संक्रमण) से पीड़ित थे। इलाज के दौरान कई बार उनकी तबीयत बिगड़ी। उनका पार्थिव शरीर कुशीनगर लाया जाएगा। देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों के दर्शन के लिए 10 नवंबर तक रखा जाएगा।

विज्ञापन
kushinagar buddh bhikshu sangh president Bhadant AB Gyaneshwar passed away
कुशीनगर बौद्ध भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर नहीं रहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर नहीं रहे। शुक्रवार की भोर में लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। श्रीलंका बुद्ध विहार के भंते नन्द रतन ने बताया कि गुरु एबी ज्ञानेश्वर कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें बीते 10 अक्टूबर 2025 को इलाज के लिए लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


वे निमोनिया (संक्रमण) से पीड़ित थे। इलाज के दौरान कई बार उनकी तबीयत बिगड़ी। उनका पार्थिव शरीर कुशीनगर लाया जाएगा। देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों के दर्शन के लिए 10 नवंबर तक रखा जाएगा। उसके बाद रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


एबी ज्ञानेश्वर को वर्मा (म्यांमार) सरकार ने कई धार्मिक उपाधियां दी हैं। जिनमें से अग्ग महारथा गुरु  म्यांमार की सर्वोच्च धार्मिक उपाधि है, जो उन्हें 2021 में दी गई थी। इसके अलावा उन्हें पहले 1997 में अग्ग महापंडित , 2005 में अग्ग महासधम्मा ज्योतिका और 2016 में अभिधजा अंग महासधम्मज्योतिका  से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed