{"_id":"5ffc99f48ebc3e31460f9c4e","slug":"korona-kushinagar-news-gkp380524811","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : एक की मौत, पांच मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : एक की मौत, पांच मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : एक की मौत, पांच मिले संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में सोमवार पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब तक 5675 की मौत हो चुकी है। पांच मरीज इलाज के बाद स्वस्थ पाए गए। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। पडरौना के एक व्यक्ति की गोरखपुर में इलाज के दौरान सोमवार को दोपहर में मौत हो गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कोरोना से मरने वाले लोगों की सूची में अभी उनका नाम अंकित नहीं हुआ है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 944 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें पांच पॉजिटिव तथा 939 निगेटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में पडरौना क्षेत्र से दो, तमकुही से दो और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल है। इस तरह अब तक कराई 296030 लोगों की जांच में 5675 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सोमवार को पांच मरीज इलाज के बाद स्वस्थ पाए गए। इस तरह अब तक कुल 5581 मरीज ठीक हो चुके हैं। 61 मरीजों की इस महामारी से अब तक मौत हुई है, जबकि 33 लोग अभी भी इससे जूझ रहे हैं। जिले में कुल संक्रमण दर 1.91 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.34 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है।