{"_id":"65bebe0178a1e7a90809b536","slug":"kolkata-womens-team-won-the-final-match-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111937-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोलकाता की महिला टीम ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोलकाता की महिला टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
Sun, 04 Feb 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित आठवीं खगेंद्र प्रताप शाही आल इंडिया महिला व पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पटना को हराकर कोलकाता की टीम विजेता घोषित हुई। इस टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
पहले हाॅफ तक दोनों टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोई टीम प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाॅफ में कोलकाता की टीम की खिलाड़ी सुजाता ने पटना के खिलाफ एक गोल दाग कर टीम को जीत दिला दी। मुख्य अतिथि सेराज अहमद व त्रिवेणी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया।
आयोजकों ने पहले राउंड में जूनियर राज हाईवे और जूनियर टीम पडरौना के बीच मुकाबला कराया। इसमें जूनियर टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंत तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। अंत में टाईब्रेकर के माध्यम से राज हाईवे जूनियर की टीम विजेता रही। मैच का शुभारंभ व्यापारी नेता संजय सिंह पटेल और हेमंत सिंह पटेल, धर्मेंद्र मद्धेशिया और अनिल सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। अंत में हरेंद्र जायसवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार किया।
विज्ञापन
इस दौरान आलोक मिश्रा, मनोज सिंह बबलू, केडी सिंह कुशवाहा, अवनीश सिंह, एखलाक अहमद, धर्मेंद्र सिंह, संजय मद्धेशिया, मुनीर अहमद, गोरख तिवारी, योगेंद्र यादव, राधेश्याम यादव त्यागी, मनोज गिरी, दिलीप पासवान, निक्कू सिंह पटेल, गुड्डू कुमार आदि मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।