{"_id":"654bedbb3b63bde1e7096cd4","slug":"know-the-progress-of-the-works-of-buddha-theme-park-and-sound-and-light-show-under-construction-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7434-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निर्माणाधीन बुद्धा थीम पार्क व 'साउंड एंड लाइट शो' के कार्यों की प्रगति जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निर्माणाधीन बुद्धा थीम पार्क व 'साउंड एंड लाइट शो' के कार्यों की प्रगति जानी
विज्ञापन
-डीएम ने बीते एक नवंबर को निरीक्षण में गुणवत्ता को लेकर की थी निरीक्षण
- कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को लगाई थी कड़ी फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। निर्माणाधीन बुद्धा थीम पार्क व ''''साउंड एंड लाइट शो'''' का क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर ने निरीक्षण किया। इसके बाद वह डीएम के साथ परियोजनाओं के संंबंध में बातचीत की। इस दौरान निर्देश दिया कि मानक के अनुसार निर्माण नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन के अनुसार पर्यटन विकास की परियोजनाओं का क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर रविन्द्र कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। इसमें 17 करोड़ की लागत से बन रहे बुद्धा थीम पार्क व रामाभार स्तूप परिसर में भी करीब 16 करोड़ से बन रहे ''साउंड एंड लाइट शो' के निर्माण का जायजा लिया। वहां मौजूद यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज शर्मा व यूपीएसटीडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर बरथू यादव से काफी देर तक बातचीत की। वहीं, सुबह जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्र के साथ चल रही परियोजनाओं पर वार्ता किया।
डीएम की जांच में मिली घटिया निर्माण सामग्री
एक नवंबर को डीएम उमेश मिश्र ने बुद्धा थीम पार्क का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनको निर्माण कार्य में लगने वाली सामग्री घटिया मिली थी। कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने ईंट, सीमेंट व सरिया की गुणवत्ता जांच के लिए मौजूद एसडीएम योगेश्वर सिंह को पीडब्ल्यूडी से जांच कराने के लिए निर्देश दिया था। यही नहीं प्रोजेक्ट के लिए कम जगह होने का भी सवाल उठाया था। जिसका सटीक व सही जवाब देने में कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार असफल रहे।