फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   KN Mishra Legend defeated Ajo Warriors.

Kushinagar News: केएन मिश्र लीजेंड ने एजो वारियर्स को हराया

Sun, 28 Dec 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
KN Mishra Legend defeated Ajo Warriors.
सीताराम चौराहा। तमकुही ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित गेंदा खेली मैदान में डाक्टर्स क्रिकेट क्लब सेवरही के तत्वावधान में चल रहे डाक्टर्स प्रीमियर क्रिकेट लीग (डीपीसीएल) के दूसरे मैच में केएन मिश्र लीजेंड ने एजो वारियर्स को 104 रन के बड़े अंतर से पराजित कर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अगले दौर में पहुंच गई। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएन मिश्र लीजेंड ने निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 205 रन का लक्ष्य दिया। टीम के डा. अवधेश ने 44 गेंदों पर सात छक्के व दस चौकों की मदद से 91 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा डा. अजय कुशवाहा ने 26 गेंदों पर दो छक्के व दस चौकों के साथ 56 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी एजो वारियर्स की 13 ओवर व तीन गेंद पर 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए डा. अवधेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विशिष्ट अतिथि श्रीकांत मद्धेशिया ने मैन ऑफ द मैच को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका सद्दाम हुसेन व रंजन सिंह ने निभाई। स्कोरर अशोक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed