फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kitchen gas cylinder caught fire, one person got burnt

Kushinagar News: रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग, एक झुलसा

Fri, 09 May 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 09 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kitchen gas cylinder caught fire, one person got burnt
खड्डा। हनुमानगंंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव में आई बरातियों के लिए भोजन बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया। इसके चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया। मौजूद लोग किसी तरह आग बुझाकर झुलसे व्यक्ति को तुर्कहा सीएचसी ले गए, जहां उपचार कर डॉक्टर उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम आगे बढ़ा।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मलहिया निवासी सीरी गौड़ की लड़की की शादी के लिए बृहस्पतिवार की शाम बारात आई थी। इसके लिए परिजन तैयारियों में जुटे थे। शाम करीब छह बजे बारात के लिए भोजन बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया।
विज्ञापन

आग बुझाते समय लड़की के मामा विक्रम झुलस गए। मौजूद लोग किसी तरह आग पर काबू पाया और विक्रम को तुर्कहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद बरातियों के भोजन बनाने समेत अन्य वैवाहिक कार्यक्रम आगे बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed