{"_id":"571a688b4f1c1ba06e8b57a0","slug":"kishor-khadda-rajendra-padrauna-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर खड्डा, राजेंद्र पडरौना से उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर खड्डा, राजेंद्र पडरौना से उम्मीदवार
कुशीनगर
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खड्डा और पडरौना विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा की।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। पीस पार्टी की बैठक शुक्रवार को पडरौना के डाकबंगले में हुई। इसमें मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. परमहंस सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के खड्डा और पडरौना विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि देश के दलित, पिछड़े और मुसलमान सबसे अधिक पीड़ित हैं।
केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने इनकी तरक्की के सपने दिखाकर केवल उपयोग किया है। लेकिन पीस पार्टी सभी वर्गों के लोगों को समान अधिकार दिलाने की हिमायती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती और उसकी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश महासचिव किशोर यादव को खड्डा और राजेंद्र यादव उर्फ मुन्ना को पडरौना विधानसभा से पीस पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
बैठक को किशोर यादव, जिलाध्यक्ष अजीमुल्लाह, राजेंद्र यादव, जिला महासचिव अमीरुल्लाह, पूर्व विधायक कासिम अली, धनंजय सिंह पहलवान ने भी संबोधित किया। इस दौरान नइयर जमाल, मोहसीन हुदा, जनार्दन, शहादत, शहनाज बेगम, सुरेंद्र यादव, हाफिज बशीर आदि मौजूद थे।