फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kishanganj Lalkuan Holi Special will pass through Kaptanganj

Kushinagar News: कप्तानगंज से होकर गुजरेगी किशनगंज लालकुआं होली स्पेशल

Tue, 03 Mar 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Kishanganj Lalkuan Holi Special will pass through Kaptanganj
कप्तानगंज। रेलवे प्रशासन की ओर से होली पर किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन 05 से 26 मार्च के बीच चार फेरों के लिए होगा।
विज्ञापन

यह विशेष गाड़ी 05 से प्रत्येक बृहस्पतिवार को किशनगंज से 08:30 बजे प्रस्थान करेगी। फारबिसगंज, राघोपुर, सीतामढ़ी, नरकटियागंज होते दूसरे दिन कप्तानगंज पहुंचेगी। यहां से 01:35 बजे रवाना होगी और गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर होते हुए 16:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में लालकुआ-किशनगंज होली विशेष गाड़ी 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से 20.10 बजे प्रस्थान करेगी। किच्छा, पीलीभीत होते दूसरे दिन पूरनपुर से 00:06 बजे चलेगी। गोंडा, गोरखपुर होते कप्तानगंज आएगी। यहां से 10:17 बजे चलेगी और नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, झंझारपुर होते तीसरे दिन ठाकुरगंज पहुंचेगी। यहां से 00:20 बजे तथा अलुआबाड़ी रोड से 00.47 बजे छूटकर किशनगंज 02.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed