{"_id":"66888211ea73a573cd0ba33c","slug":"kisan-pg-college-becomes-center-of-rajarshi-tandon-open-university-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119370-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसान पीजी कॉलेज बना राजर्षि टंडन मुक्त विवि का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसान पीजी कॉलेज बना राजर्षि टंडन मुक्त विवि का केंद्र
Sat, 06 Jul 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। किसान पीजी कालेज सेवरही में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र बनाने की मंजूरी मिलने पर शिक्षकों व छात्रों ने खुशी जताई। शिक्षकों का कहना है कि इससे छात्रों को न केवल अन्य विषयों की पढ़ाई के लिए विकल्प मिलेगा, बल्कि छात्र रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र के साथ ही स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राचीन इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र व अर्थशास्त्र आदि पाठ्यक्रमों की मंजूरी दी है। इसके अलावा मास्टर आफ सोशल वर्क व पत्रकारिता में स्नातकोत्तर स्तर की मंजूरी मिली है। इससे शिक्षकों व छात्रों में खुशी है।
कालेज के प्रबंधक अनूप कुमार राय, प्रबंध समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र उर्फ राजू राय व कालेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि कॉलेज को राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र बनाए जाने से इस क्षेत्र के छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। वे अन्य विषयों की पढ़ाई का विकल्प चुन सकेंगे। इससे उन्हें अपना भविष्य बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। काॅलेज के शिक्षक डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सत्येंद्र यादव, डॉ. प्रीति पटेल, डॉ. मंजेश भारती, डॉ. विजय कुमार, डॉ.रेनु कमलबंशी, डॉ. विजयबख्श सिंह, डॉ. अमन कुमार सहित छात्र नेता शंकरदयाल जायसवाल, संजीव यादव, अर्जुन वर्मा, संदीप गुप्ता, विकास तिवारी, अजय यादव आदि ने खुशी जताई है।