फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kinnar community can set a new record in the country: Mahamandaleshwar

किन्नर समुदाय देश में कर सकता है नया कीर्तिमान स्थापित: महामंडलेश्वर

Tue, 26 Sep 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kinnar community can set a new record in the country: Mahamandaleshwar
- फाजिलनगर में प्रस्तावित किन्नर विश्वविद्यालय से संभावित स्थलों का निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। किन्नर समुदाय भी देश में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। उन्हें सिर्फ समाज अवसर मिलने की जरूरत है। केंद्र व प्रदेश सरकार किन्नर समुदाय के विकास के लिए नीतिगत निर्णय लेकर आगे बढ़ रही है। किन्नर हर क्षेत्र में योगदान दे सकते हैं। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड का गठन कर ऐतिहासिक कार्य किया है। ये बातें उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने कही।
वे सोमवार को फाजिलनगर में प्रस्तावित किन्नर विश्वविद्यालय की भूमि का निरीक्षण कर गोरखपुर लौटते समय एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में किन्नर विश्वविद्यालय बनने से किन्नर समुदाय का तेजी से विकास होगा। उन्होंने बताया कि उप्र किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन 2021 में किया गया। सोनम चिश्ती इसकी उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश में किन्नरों की आबादी लगभग 1.5 लाख है। किन्नरों को मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किन्नर समुदाय के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। यह तभी संभव है, जब समुदाय के लोग शिक्षा के लिए आगे बढ़े। बिना शिक्षा के कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उप्र किन्नर कल्याण बोर्ड के ट्रांसजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ठ गोरखपुर के सदस्य विनोद कुमार त्रिपाठी, डीपीओ विनय कुमार, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed