फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Killed the relationship by being blinded by Samdhi's love

Kushinagar News: समधी के प्रेम में अंधी होकर किया रिश्ते का कत्ल

Tue, 28 Feb 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Killed the relationship by being blinded by Samdhi's love
पडरौना। समधी के प्रेम में अंधी होकर रिश्ते का कत्ल करने वाली महिला के कारनामे सुनकर लोग हैरान हैं। पुलिस के अनुसार, पति का कत्ल करने के लिए वह अपने साथ चाकू लेकर घटनास्थल तक गई थी। पुलिस के मुताबिक वारदात के दौरान, वह पति के हाथ पकड़ी थी और समधी ने मुन्ना का गला रेता।
विज्ञापन

तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि मुन्ना की पत्नी हत्या की योजना दो दिन पूर्व ही अपने समधी के साथ मिलकर बना ली थी। अपने पति को चटनी लेकर बेटे की बिरयानी की दुकान पर भेज दिया और खुद चाकू लेकर खिरियां गांव के समीप अपने समधी के साथ सुनसान जगह पर पहुंच गई। जब मुन्ना बाइक से आ रहे थे तो रेखा ने पति को रुकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही गन्ने के खेत में छिपे समधी हौसला प्रसाद गुप्ता ने बांस से मुन्ना के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन

इससे वह जमीन पर गिर गए। हौसला ने दोबारा बांस से मार दिया। पत्नी ने पति का हाथ पकड़ लिया। उसके बाद उसके समधी ने गला रेतकर मुन्ना को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मुन्ना की पत्नी रेखा को उसका समधी गांव के पोखरा के पास छोड़कर अपने घर चला गया। उसके बाद 15 फरवरी को वह अयोध्या चला गया। पुलिस ने उसे वहीं पहुंचकर पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मुन्ना मद्धेशिया ने छह साल पूर्व अपनी बेटी की शादी बिहार के गोपालगंज जनपद के कटेया थाना क्षेत्र के हड़हड़वा निवासी हौसला प्रसाद गुप्ता के लड़के से की थी। इसके दो साल बाद वह ओमान कमाने के लिए चले गए थे। इसी बीच उनका समधी हौसला गुप्ता उनके घर आने लगा। मुन्ना की पत्नी की समधी के साथ नजदीकियां बढ़ गईं।

समधी के साथ मिलकर खर्च कर दिए थे समूह से लिए पांच लाख रुपये
मुन्ना की पत्नी ने समूह के माध्यम से पांच लाख से अधिक रुपये लिए थे। उसे चुकाने के नाम पर पति से रुपये लेती गई, लेकिन जमा नहीं की। वह अपने समधी के साथ मिलकर रकम खर्च कर दी। चार साल बाद जब मुन्ना घर आए और रुपये का हिसाब लिया तो उन्हें संदेह हो गया। वह कहने लगे कि पंचायत की जाएगी। उसके बाद उसकी पत्नी ने अपने समधी से मिलकर हत्या की योजना बनाई।


समधी से बात करने के लिए रखी थी अलग मोबाइल फोन
मुन्ना की पत्नी दो मोबाइल फोन रखी थी। उनमें से एक से केवल समधी से बात करती थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित कई रिश्तेदारों की कॉल डिटेल निकलवाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच एक नंबर ऐसा मिला, जिस पर केवल एक ही जगह फोन किया गया था। वह नंबर मुन्ना की पत्नी का था, जो अलग से रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed