फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kidnapping of two teenage girls, case registered against three

Kushinagar News: दो किशोरियों का अपहरण, तीन पर केस दर्ज

Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of two teenage girls, case registered against three
खड्डा। दो किशोरियों के अपहरण के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। कस्बे के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री मंगलवार की आधी रात को घर से मोबाइल फोन, आधार कार्ड व अन्य कागजात लेकर लापता हो गई है। महिला ने आशंका जताई है कि कोई युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने एक अज्ञात सहित तीन के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनकी बीस वर्षीय पुत्री को 11 मार्च को दोपहर में गांव का ही युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। युवती को भगाने में एक अन्य युवक भी शामिल है। युवती व युवक दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। थाना पुलिस ने पहले मामले में किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर एक अज्ञात युवक एवं दूसरे मामले में युवती के पिता की तहरीर पर दो युवकों के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed