{"_id":"624c8fe1aba2c56c6f2c499a","slug":"kidnapping-information-turned-out-to-be-false-kushinagar-news-gkp4323346174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की सूचना झूठी निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की सूचना झूठी निकली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण की सूचना झूठी निकली
नाराज होकर घर से निकला था युवक
खड्डा(कुशीनगर)। स्थानीय थानाक्षेत्र के गांव गैनही जंगल निवासी युवक के घर से नाराज होकर निकलने के मामले में सोमवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसे देर शाम गोरखपुर में खोज लिया। युवक ने अपहरण और फिरौती की खबर को गलत बताया।
इस गांव के निवासी आनंद केसरी ने बताया कि मानसिक तनाव की वजह से मोबाइल फोन बंद कर गांव के एक मित्र के पास गोरखपुर चला गया। परिजनों से बात नहीं हुई तो पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दे दी। खड्डा पुलिस देर शाम गोरखपुर उनके पास पहुंची तो पता चला कि पिता ने उनकी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ और न ही किसी ने फिरौती मांगी है। इस संबंध में एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी कर कार्रवाई की गई है। युवक के अपहरण और उससे फिरौती मांगने की बात झूठी है।