{"_id":"64e3ad0bbd0188b21f0491e9","slug":"kidnapper-sent-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-3416-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोपी को सीजेएम ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोपी को सीजेएम ने भेजा जेल
Mon, 21 Aug 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज थाना क्षेत्र का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्ष की बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के वादी ने थाने में तहरीर दी थी कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री इस साल छह मार्च को दोपहर में अचानक लापता हो गई। उन्होंने खोजबीन की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। विवेचना के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।
बाद में लड़की बरामद हुई तो उसके बयान के आधार पर आरोपी राजकुमार पासवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह नवानगर निजामत थाना साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर, बिहार का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार के न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।