फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kidnapped and raped teenage girl, made her drink poisonous substance upon protest

Kushinagar News: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर पिलाया जहरीला पदार्थ

Sat, 06 Jul 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped and raped teenage girl, made her drink poisonous substance upon protest
खड्डा। शौच करने गई किशोरी का अपहरण कर पड़ोस के युवकों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को जहरीला पदार्थ पिला दिया। घर पहुंचने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। घर वाले उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसका इलाज चल रहा है। किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी 30 जून की रात शौच के लिए घर से निकली। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और खेत में ले गए। किशोरी ने विरोध करते हुए परिजनों से पूरी बात बताने की धमकी दी। युवकों ने किशोरी को जहरीला पदार्थ पिला दिया। घर पहुंची किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी। उसने युवकों की करतूत बताई। पुलिस को घटना की सूचना देकर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

किशोरी का इलाज पांच दिनों से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। लेकिन हनुमानगंज पुलिस ने अब तक इस मामले में केस दर्ज करने के बजाए टाल-मटोल कर रही है। शुक्रवार को किशोरी की मां थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चलता है। एक दूसरे की तहरीर पर दोनों पक्षों पर पहले केस भी दर्ज हो चुका है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

किशोरी की मां ने पुलिस पर लगाया आरोप
पीड़िता की मां ने हनुमानगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दस दिन पहले भी युवकों ने किशोरी से छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कुछ देर तक युवकों को हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया था। पुलिस की हिरासत से छूटकर आने के बाद से ही आरोपी धमकी दे रहे थे। अगर पुलिस छेड़खानी के मामले में कार्रवाई की होती तो शायद युवकों यह दरिंदगी नहीं की होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed