{"_id":"63a9e665cb60675cb7226c84","slug":"khotayi-s-team-became-champion-in-cricket-kushinagar-news-gkp462250865","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्रिकेट में खोटयी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्रिकेट में खोटयी की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में खोटयी की टीम बनी चैंपियन
लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार फाइनल मुकाबले में खोटही की टीम ने बोदरवार को छह विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच अजिक्य और मैन आफ द सीरीज अत्रिमुनि रहे।
टॉस जीतकर कर बोदरवार की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 109 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए सैफ ने 31 रन और प्रवीण ने 30 रन बनाए। खोटही की ओर से मिंटू ने चार विकेट लिए। जवाब में उतरी खोटही की टीम ने चार विकेट खोकर 12 ओवर में 110 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संजीव जायसवाल ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
एंपायर मोनू सिंह और चांद रहे। इस दौरान उदयभान, अनुराग सिंह, लिटिल वर्मा, दीपक अग्रवाल, मिलन विश्वास, प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र प्रजापति, सुभाष जायसवाल, देवेंद्र पासवान, देवव्रत, अंशू वर्मा, विशाल प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।