{"_id":"6ac0082a98e67239f606c61a","slug":"khegramas-staged-a-sit-in-over-an-eight-point-list-of-demands-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-169286-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर खेग्रामस ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर खेग्रामस ने दिया धरना
विज्ञापन
दुदही। ग्रामीण मजदूरों और गरीबों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले शुक्रवार को दुदही ब्लॉक परिसर में धरना दिया गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
धरने में ग्रामीण मजदूरों और गरीबों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। संगठन की ओर से ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून के तहत सभी ग्रामीणों के जॉब कार्ड बनाने और काम उपलब्ध कराने के साथ प्रतिदिन 327 रुपये मजदूरी देने की मांग की गई।
आवास विहीन परिवारों की सूची जारी कर सभी को आवास उपलब्ध कराने और आवास निर्माण के लिए सात लाख रुपये की सहायता देने की मांग भी की गई। इसके अलावा गरीब परिवारों के सरकारी, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों और निजी साहूकारों से लिए गए दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
इस दौरान भाकपा (माले) के जिला प्रभारी परमहंस सिंह, मनोरमा, रिंकी देवी, माला देवी, फेंकनी देवी, संयोगा देवी, आशा देवी, हरेंद्र कुशवाहा, शकूर अंसारी, सतन प्रसाद, भिक्की प्रसाद आदि मौजूद रहे।