{"_id":"68f3f90522ce01f97f0e00e4","slug":"khadi-village-industries-is-the-foundation-of-self-reliant-india-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-147487-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खादी ग्रामोद्योग आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खादी ग्रामोद्योग आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद
Sun, 19 Oct 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। विकास खंड के सपहा स्थित खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें खादी से जुड़े महिलाओं को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सामाजिक समरसता, श्रम, सम्मान और स्वदेशी भावना का भावपूर्ण समावेश देखने को मिला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद हैं।
सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राजन शुक्ला ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा आवश्यक है। आप सभी को आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत अपना विशेष योगदान देना चाहिए। जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके। संचालन कवि मनंजय तिवारी और आभार ज्ञापन जय प्रकाश पाण्डेय ने किया। इस दौरान रामनयन पांडेय, राजू सिंह, राजेंद्र यादव, सोमारी प्रसाद आदि मौजूद रहे।