फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   khadi gramodyog exhibition in tamkuhiraj

तमकुहीराज में खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

Wed, 25 Nov 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
khadi gramodyog exhibition in tamkuhiraj
तमकुहीराज में खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन

तमकुहीराज। खादी ग्रामोद्योग प्रधानमंत्री मोदी की लोकल फार वोकल की मुहिम को सफल बनाने का सशक्त माध्यम हो सकता है। यह लोगों में जहां स्वदेशी की भावना को जागृत करता है, वहीं इससे बड़ी संख्या में लोगों को स्वरोजगार का अवसर भी मिलता है।
ये बातें यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने कहीं। वे बुधवार को तमकुहीराज रामलीला मैदान में खादी ग्रामोद्योग से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। जगदीश मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते देश ही नहीं, विदेशों में भी खादी के प्रति आकर्षण बढ़ा है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण खादी ग्रामोद्योग नें असंख्य प्रतिभाओं को उभरने व स्वरोजगार का अवसर मिला है। यहां के फर्नीचर की कारीगरी दुनिया के हर कोने में पहुंच रही है।
विज्ञापन

समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण स्वदेशी की अवधारणा मजबूत हुई है। जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों ने रोजगार सृजन व स्वावलंबन की भावना का विकास किया है। जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योगों के दम पर ही मजदूरों को गांव से शहर की तरफ होने वाला पलायन रोका जा सकता है। आयोजक खादी ग्रामोद्योग संस्थान सपहा फाजिलनगर के मंत्री पंकज पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान केशव पांडेय, आनंद मिश्र, सस्ता बाबा, संजय मद्धेशिया, नियामतुल्लाह, कौशल सिंह, डा. कन्हैया शर्मा, गुरुदत्त उपाध्याय, दीपक सिंह पटेल, संजय राय, लल्लन मद्धेशिया, आजाद प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed