फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Khadda won the 100m race in the under-19 category for men and women.

Kushinagar News: अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ पुरुष और महिला में खड्डा ने लहराया परचम

Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Khadda won the 100m race in the under-19 category for men and women.
कुशीनगर बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम  में जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी।स
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 29वीं कुशीनगर जनपदीय एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुआ। इसमें अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ पुरुष और महिला दोनों में खड्डा तहसील ने अपना परचम फहराया। वहीं 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तमकुहीराज के असफाक अव्वल रहे।
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू कराया। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरूष वर्ग के अंडर-19 प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में खड्डा के नीरज कुशवाहा प्रथम रहे। 800 मीटर में तमकुही के असफाक अव्वल रहे। वहीं, चक्का फेंक में हाटा के कृष्ण यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महिला वर्ग के अंडर-19 प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में खड्डा की फजर फातिमा प्रथम स्थान हासिल कीं। 800 मीटर की दौड़ में कसया की आंचल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 पुरूष वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में पडरौना के मेहताब ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 800 मीटर में तमकुही के धनंजय निषाद अव्वल रहे। चक्का फेंक में खड्डा के अभिषेक पांडेय विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह महिला वर्ग अंडर-17 के 100 मीटर में खड्डा की ब्यूटी मल्ल ने प्रथम स्थान प्राप्त कीं। 800 मीटर में खड्डा की सकीला ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर -14 पुरुष और महिला वर्ग की 100 व 600 मीटर की दौड़, लंबी कूद व गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं।
छितौनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने बताया कि सभी विजेता व स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शुक्रवार मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वाधिक मेडल हासिल करने वाली तहसील ओवर आल चैंपियन होगी। उसे शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान काॅलेज के प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे, संयोजन प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, अश्वनी मणि, रमेश सिंह, अशोक, चंद्र भूषण सिंह, मजीबुल्लाह राही, अमरजीत मिश्र, कृष्ण कुमार तिवारी, सुरेश गुप्त, कृष्ण मोहन राव, अशोक चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed