{"_id":"6a04e85e8242b18d0e007f48","slug":"key-witness-in-subodh-murder-case-demands-security-kushinagar-news-c-205-1-ksh1029-159707-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुबोध हत्याकांड के मुख्य गवाह ने की सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुबोध हत्याकांड के मुख्य गवाह ने की सुरक्षा की मांग
Thu, 14 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में 26 अप्रैल को डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने सुबोध गुप्ता की पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुन्नर यादव को गवाह बनाया है। मुन्नर यादव ने थाने में तहरीर देकर अपनी सुरक्षा की मांग की है।
तहरीर में मुन्नर यादव बताया है कि उनका घर आरोपी के घर से कुछ दूरी पर है। आरोपियों के घर के पास से ही उनके आने-जाने का रास्ता है। जब भी वे कहीं आते-जाते हैं तो उनके घर की महिलाएं और अन्य परिजन उन्हें अपशब्द कहते हैं। कई बार ईंट-पत्थर चलाकर उन्हें घायल करने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षा दिलाने की मांग की है। चौराखास एसओ दिनेश साहनी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद