{"_id":"68c8744776979b348a0dace6","slug":"keep-a-strict-watch-on-top-10-criminals-and-those-who-are-out-on-bail-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145405-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टॉप-10 व जमानत पर बाहर आए अपराधियों की करें कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टॉप-10 व जमानत पर बाहर आए अपराधियों की करें कड़ी निगरानी
Tue, 16 Sep 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चनप्पा ने सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार समेत सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारियों को अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि जिले में शातिर व पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई हो। नवरात्र और आगामी त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस को शांति समितियों, संभ्रांत नागरिकों, डिजिटल वालंटियर्स और नागरिक सुरक्षा संगठन से सहयोग लेने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने आदेश दिया कि अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी पर पूर्ण रोक लगाई जाए। बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग हो। टॉप-10 अपराधियों व जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।