फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kasya's Gandhi Chowk will be developed on the lines of Lucknow's Hazratganj.

Kushinagar News: लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर विकसित होगा कसया का गांधी चौक

Sat, 30 Dec 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kasya's Gandhi Chowk will be developed on the lines of Lucknow's Hazratganj.
कसया। गांधी चौक को विकसित कर सुंदरीकरण किया जाना है। इसमें पाथवे, लाइटिंग, पेंटिंग और विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं छायादार पौधों को लगाए जाएंगे। इसे लखनऊ के हजरगंज की तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा ने कसया गांधी चौक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौक से विद्युत पोल को शिफ्टिंग करने के लिए विद्युत निगम के एक्सईएन आरके सिंह को निर्देश दिया। नगरपालिका प्रशासन को इसको विकसित करने के लिए निर्देश देते हुए दुकानों को एक सिस्टम से निर्धारित करने के लिए दुकानों के बाहर अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए निर्देश दिया। डीएम ने ईओ शैलेंद्र कुमार मिश्रा और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल से चौक को लखनऊ के हजरतगंज के तौर पर विकसित करने के लिए कहा। चौक को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए मार्ग के बगल में पाथवे, लाइट, दीवारों पर पेंट, छायादार पौधे लगाने की योजना पर चर्चा की गई। मौके पर कसया सीओ व एसएचओ को भी यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कहा। नगर के गांधी चौक को विकसित करने के लिए तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने योजना बनाई थी। इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह, सीओ कुंदन सिंह, एक्सईन आरके सिंह, ईओ शैलेंद्र मिश्रा, एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00

अक्षत कलश यात्रा निकली

संवाद न्यूज एजेंसी



सुकरौली। क्षेत्र में शुक्रवार को अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। इसमेें 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की गई।क्षेत्र के अनंतपुर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर अक्षत कलश यात्रा निकाली गयी। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से भटगावां, भगवानपुर, जोलहिनिया, सुकरौली, गनेशपुर, देवतहा, वृंदावन, मिसरौली, बेलवा, हासखोर, भैसही, खोठ्ठा, सेंदुआर, वेंदुआर, लेहनी, अहिरौली से मुंडेरा होते हुए बरसैना, सिरसिया नंबर दो होते हुए भगवानपुर स्थित शिव मंदिर पहुंची। इस दौरान विमलेश पांडेय, दिलीप सिंह, गौरव सिंह, सर्वेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed