फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kasya-Deoria road will be four lane, second installment will be released soon for Agriculture University

Kushinagar News: कसया-देवरिया मार्ग होगा फोरलेन, कृषि विवि के लिए जल्द जारी होगी दूसरी किस्त

Tue, 11 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kasya-Deoria road will be four lane, second installment will be released soon for Agriculture University
पकवा इनार (कुशीनगर)। निर्माणाधीन आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की समीक्षा सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने होटल पथिक निवासी के सभागार में की। कार्यों की प्रगति जानने के बाद जल्द ही 55 करोड़ रुपये दूसरी किस्त जारी कराने की बात कही। कसया-देवरिया मार्ग को फोरलेन निर्माण कराने की बात कही। इसके लिए कृषि मंत्री सीएम से मिलकर वार्ता भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विवि के निर्माण की प्रगति ठीक है। शासन की ओर से 45 करोड़ की पहली किस्त मिली थी। बहुत जल्द दूसरी किस्त के 55 करोड़ रुपये जारी हो जाएंगे। बजट के अभाव में निर्माण कार्य की प्रगति धीमी नहीं होगी। कुशीनगर के विकास में कृषि विवि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कसया से देवरिया जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक है। इसको देखते हुए उन्होंने फोरलेन का निर्माण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर बात हो चुकी है, सीएम से मिलकर इसके लिए वार्ता भी कर ली गई है। समीक्षा बैठक से पहले अयोध्या के कुलपति प्रो. विजेंद्र सिंह ने मंत्री को बुके भेंटकर स्वागत भी किया। इसके पूर्व कुलपति ने कृषि विवि के निर्माण के प्रगति को देखा। इस दौरान डीएम विशाल भारद्वाज, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम पारितोष मिश्र, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, सीओ कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---

एएसआई से लें अनापत्ति प्रमाण पत्र :- कृषि मंत्री

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विश्वविद्यालय निर्माण स्थल पर पहुंचकर स्वीकृत डिजाइन के बने नक्शे से देखा। यहां उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से जो अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्माण के लिए लेना है, वह पूरा कराएं। कुलपति प्रोफेसर बिजेंद्र सिंह ने मंत्री से एकेडमिक ब्लाॅक व निर्माण से संबंधित मुख्य बातें रखीं। इसको गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने कार्यदायी संस्था के जेई श्यामाचरण शुक्ल व एक्सईएन को गुणवत्ता व मानक में कोई कमी नहीं किए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

अनिरुद्धवा के किसानों ने कृषि मंत्री से लगाई गुहार:-

-वार्ड नंबर 20 शहीद भगत सिंह नगर अनिरुद्धवा के किसान मुख्तार, बुनेला गोंड, राजमंगल, बनारसी, राजेश, अतिराजी देवी, मालती देवी, राम नरेश ने सूर्य प्रताप शाही से रास्ते से जाने वाली जगह जमीन दिलाई। आरोप था कि प्रशासन उन्हें अभी हिरण्यवती नदी के किनारे दे रहें जो काफी जलभराव वाला स्थल हैं। खेती करने योग्य नहीं है। खेती ही जीविकाेपार्जन का मुख्य आधार है। मंत्री ने उन्हें कुछ आश्वासन दिए बगैर ही पथिक निवास के लिए निकल पड़े। किसानों ने यह भी बताया कि मंत्रीजी को सब पता है। वह सब कुछ जानते हैं।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed