फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kasya block chief's husband and brother-in-law arrested in kidnapping case

Kushinagar News: अपहरण के मामले में कसया ब्लॉक प्रमुख के पति और देवर गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Kasya block chief's husband and brother-in-law arrested in kidnapping case
पकवा इनार (कुशीनगर)। लखनऊ के युवक का अपहरण कर 61 लाख रुपये फिरौती मांगने के आरोप में गोमतीनगर और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को कसया ब्लॉक प्रमुख के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत युवक को भी पुलिस ने मुक्त करा लिया। वह आरोपी के घर हिरन्नापुर में ही मिला। सपा ब्लॉक प्रमुख का पति कसया पीडब्लूडी कार्यालय में मेट है। दोनों आरोपियों को पुलिस लेकर लखनऊ चली गई। पुलिस की दबिश से हिरन्नापुर गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विराट खंड के रहने वाले विनय सिंह 15 मई को सब्जी लाने के लिए निकले थे और देर शाम तक घर नहीं लौटे। तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। दूसरे दिन विनय के परिजनों के मोबाइल पर आए फोन से विनय सिंह के अपहरण की जानकारी हुई। फोन करने वाले ने 61 लाख रुपये फिरौती की मांगी थी। गोमती नगर एसओ दीपक पांडेय ने बताया कि विनय की पत्नी बिंदु सिंह की तहरीर पर गोमती नगर थाने में अज्ञात पर अपहरण और फिरौती मांगने का केस दर्ज किया गया था। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर शुक्रवार की देर रात गोमतीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कसया थाने पहुंची।
विज्ञापन

रेकी करने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ शनिवार को सुबह 6:30 बजे एनएच-28 के किनारे भैंसहा गांव के हिरन्नापुर टोले पर ब्लॉक प्रमुख रीना यादव के घर दबिश दी गई। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के पति मंदीप यादव और देवर संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अपहृत विनय सिंह आरोपी के घर मिला। अपहरण की घटना में शामिल ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि अमरजीत यादव समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि गोमतीनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर फिरौती मांगने का केस दर्ज है। लखनऊ क्राइम ब्रांच व गोमतीनगर थाने की पुलिस ने फिरौती मांगने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए कुशीनगर पहुंची थी। ब्लाॅक प्रमुख के पति और उनके भाई को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed